? कबड्डी अकादमी की टीम के करौली पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत - Hindi News

हिंदी में सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें पूरे भारत वर्ष से (India News in Hindi) जानने के लिए पढ़ें दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ...

Breaking

Home Top Ad

मंगलवार, 7 अगस्त 2018

कबड्डी अकादमी की टीम के करौली पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

करौली कबड्डी अकादमी की टीम 45 वीं जूनियर राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता की उपविजेता रही है. इस टीम के करौली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. करौली बस स्टैंड से कबड्डी अकादमी तक बैंड बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई. इस दौरान कबड्डी अकादमी के छात्र और प्रशंसक नाचते गाते चल रहे थे. इस राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन अजमेर के पुष्कर में किया गया था. कबड्डी टीम फाइनल तक अपराजित रही. जयपुर से हुए अंतिम मुकाबले में कबड्डी टीम 45- 54 से हारकर उपविजेता बनी और सिल्वर मेडल प्राप्त किया. टीम के करौली पहुंचने पर स्टेडियम भामाशाह खेल प्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खिलाड़ियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2vovYg5
via IFTTT https://ift.tt/2KyQYFs

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें