? सफाईकर्मियों की भर्ती में धांधली बता वाल्मीकि परिवारों ने किया प्रदर्शन - Hindi News

हिंदी में सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें पूरे भारत वर्ष से (India News in Hindi) जानने के लिए पढ़ें दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ...

Breaking

Home Top Ad

मंगलवार, 7 अगस्त 2018

सफाईकर्मियों की भर्ती में धांधली बता वाल्मीकि परिवारों ने किया प्रदर्शन

टोंक नगर परिषद में हाल ही में राजस्थान सरकार की निर्धारित प्रक्रिया के तहत की गई लगभग 350 सफाईकर्मियों की भर्ती में फर्जीवाड़े व धांधली के आरोप लगाते हुए नौकरी पाने से वंचित रहे वाल्मिकी परिवारों ने सोमवार को एक बार फिर से हल्ला बोल प्रदर्शन किया. ख़ासबात यह रही कि बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अचानक सैकड़ों महिला एवं पुरुष कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश पदाधिकारी मोहसिन रशीद के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे व सात दिन पूर्व कलेक्टर ने इस मामले में जो जांच के आश्वासन की रिपोर्ट को सार्वजनिक किए जाने की मांग की.लगभग एक घंटे के धरने के बाद सभी प्रदर्शनकारी एसीबी कार्यालय पहुंचे व वहां सभापति लक्ष्मी जैन के खिलाफ ज़बरदस्त नारेबाज़ी करते हुए धरना दे दिया. बाद में प्रदर्शनकारियों ने एसीबी के एसएसपी विजय सिंह को भर्ती घोटाले के दस्तावेज़ सोंपते हुए इस मामले में एसीबी से जांच कराने की मांग की.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2M0JW1d
via IFTTT https://ift.tt/2OR7rIH

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें