? शिव भक्तों के जयकारों से गूंज उठी तीर्थ नगरी पुष्कर - Hindi News

हिंदी में सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें पूरे भारत वर्ष से (India News in Hindi) जानने के लिए पढ़ें दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ...

Breaking

Home Top Ad

मंगलवार, 7 अगस्त 2018

शिव भक्तों के जयकारों से गूंज उठी तीर्थ नगरी पुष्कर

तीर्थ नगरी पुष्कर श्रावण मास के दूसरे सोमवार के मौके पर शिव भक्तों के जयकारों से गूंज उठी. तीर्थनगरी में रविवार रात से ही शिव भक्त कावड़ लेने के लिए दूर-दूर से पहुंचने लगे. अल सुबह शिवभक्त पवित्र सरोवर से जल भरकर अपने-अपने शिवालयों की ओर बढ़ते नजर आए. तीर्थ नगरी के पवित्र सरोवर किनारे वह हर गली मोहल्ले और सड़कों पर भगवान शिव के भक्तों का तांता देखने को मिला. हर ओर भगवान शिव के नारे लगाते वक्त अपने-अपने शिवालयों की ओर बढ़ते नजर आए. हर- हर महादेव, बम भोले सहित बम बोल के नारों से तीर्थ नगरी शिव भक्ति से गुंजायमान हो उठी. डीजे की धुन पर नाचते गाते अपने भगवान शिव को भक्त रिझाने में लगे दिखाई पड़ रहे थे.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Mow4uk
via IFTTT https://ift.tt/2OR7tjN

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें