? VIDEO: पीएम की जनसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी मेघवाल ने किया स्टेडियम का मुआयना - Hindi News

हिंदी में सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें पूरे भारत वर्ष से (India News in Hindi) जानने के लिए पढ़ें दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ...

Breaking

Home Top Ad

मंगलवार, 23 अप्रैल 2019

VIDEO: पीएम की जनसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी मेघवाल ने किया स्टेडियम का मुआयना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चार मई को बीकानेर में एक जनसभा प्रस्तावित है. इसे लेकर बीकानेर से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने सोमवार को यहां के करणी सिंह स्टेडियम का मौका मुआयना किया. इस दौरान उन्होंने स्टेडियम में घूमकर आयोजन स्थल और वहां पूरी व्यवस्था को देखा. प्रधानमंत्री की करणी सिंह स्टेडियम में सभा के लिए क्या-क्या व्यवस्था करनी होगी और उनके कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए बेहतर से बेहतर क्या कुछ किया जा सकता है इस पर कार्यकर्ताओं के साथ विमर्श किया. उन्होनें बताया कि प्रधानमंत्री की बीकानेर में होने वाली सभा ऐतिहासिक होगी और बड़ी संख्या में लोग सभा में पहुंचेंगे.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2IPIyfS
via IFTTT http://bit.ly/2W2kcD8

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें