महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रेहानी रियाज चिश्ती सोमवार को राजसमंद पहुंचीं. इस मौके पर उन्होंने नाथद्वारा रोड स्थित चुनाव कार्यालय पर महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले पांच सालों में जुमले देकर जनता को भ्रमित किया है. अब फिर से चुनाव का समय है. ऐसे में कार्यकर्ताओं को जुट जाना चाहिए और जनता के बीच भाजपा के वे जुमले बताने चाहिए ताकि भोली-भाली जनता को सही और गलत का फर्क पता चल सके. उन्होने कहा कि देश भर मे कांग्रेस के पक्ष मे माहौल बन रहा है जरूरत केवल अपना बूथ मजबूत करने की है जिससे कांग्रेस अच्छे अंतर से जीत सके. उन्होंने राजसमंद प्रत्याशी देवकीनन्दन गुर्जर के पक्ष मे माहौल बनाने और हर एक मतदाता तक पहुंचने का आग्रह किया. (रिपोर्ट- तरुण)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2XEZWIn
via IFTTT http://bit.ly/2DusT1R
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें