राजस्थान की राजधानी जयपुर में टोंक रोड पर दो दुकानों में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की एक दर्जन गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे तक आग बुझाने का प्रयास किया, तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया गया. बता दें कि एक दुकान म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट और दूसरी दुकान सेनेटरी की थी. इस दौरान आग बुझाने में 3 दमकल कर्मी घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है. फिलहाल, आग की घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2vcCt59
via IFTTT http://bit.ly/2ZjXUix
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें