? VIDEO: बीकानेर में गहलोत और पायलट ने पीएम मोदी पर साधा निशाना - Hindi News

हिंदी में सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें पूरे भारत वर्ष से (India News in Hindi) जानने के लिए पढ़ें दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ...

Breaking

Home Top Ad

शुक्रवार, 19 अप्रैल 2019

VIDEO: बीकानेर में गहलोत और पायलट ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को बीकानेर दौरे पर रहे. बीकानेर के राजीव गांधी मार्ग पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से जनसभा की गई. सभा में उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, मंत्री रघु शर्मा, मंत्री भंवर सिंह भाटी, मंत्री बीडी कल्ला सहित विधायक और पूर्व विधायक मौजूद रहे. इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जुमलेबाजी करते हैं. साथ ही लोगों को भटकाने का काम करते हैं. कांग्रेस ने लोगों के लिए बलिदान दिया है लेकिन ये सब प्रधानमंत्री भूल गए हैं. रोजगार की बात करें तो प्रधानमंत्री युवकों को रोजगार नहीं दिला पाए. कांग्रेस सरकार गरीब के हितों के लिए हमेशा लड़ाई लड़ती है जिसके कारण ही जनता ने कांग्रेस के कार्यों को सराहा है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2PlnBuw
via IFTTT http://bit.ly/2IumRCm

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें