? VIDEO: दिनदहाड़े मोबाइल दुकान में चोरी, CCTV में कैद हुई तस्वीर - Hindi News

हिंदी में सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें पूरे भारत वर्ष से (India News in Hindi) जानने के लिए पढ़ें दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ...

Breaking

Home Top Ad

रविवार, 21 अप्रैल 2019

VIDEO: दिनदहाड़े मोबाइल दुकान में चोरी, CCTV में कैद हुई तस्वीर

राजस्थान के भरतपुर जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे दिनदहाड़े ही दुकानों में घुसकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. चोरी की एक ऐसी ही वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. कुम्हेर गेट के पास राहुल मोबाइल सेंटर का दुकानदार हरीश कुमार थोड़ी देर के लिए रोड पर एक ठेले से फल खरीद रहा था कि तभी एक युवक मोबाइल की दुकान में घुस गया. इसके बाद शोकेस में रखे मोबाइल को उठाकर अपनी पैंट की जेब में रखकर रफूचक्कर हो गया. वहीं दुकानदार जब दुकान में आया तो उसे चोरी का पता चला. बाद में दुकानदार ने जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला तो उसमें साफ तौर पर एक युवक नीली पेंट और टीशर्ट पहनकर दुकान में घुसता दिखाई दिया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2GwBFON
via IFTTT http://bit.ly/2Pl4i4h

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें