? VIDEO : पुलिस बस और केमिकल भरे टैंकर के बीच टक्कर में ASI की मौत - Hindi News

हिंदी में सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें पूरे भारत वर्ष से (India News in Hindi) जानने के लिए पढ़ें दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ...

Breaking

Home Top Ad

रविवार, 21 अप्रैल 2019

VIDEO : पुलिस बस और केमिकल भरे टैंकर के बीच टक्कर में ASI की मौत

अलवर जिले के बहरोड़ के पास दिल्ली जयपुर नेशनल हाइवे 8 पर केमिकल से भरे टैंकर और राजस्थान पुलिस की बस के बीच टक्कर हो जाने से एक ASI की मौके पर ही मौत हो गई. इस दुर्घटना में एक सिपाही घायल हो गया, जिसे बहरोड के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के बाद सिपाही को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. घटना आज सुबह 11 बजे की है जब सीकर पुलिस लाइन से दो बस बहरोड़ के सीआईएसएफ आर्मी सेंटर से जवानों को लेकर आ रही थी. इसी दौरान बस ने कोटपूतली सीमा के पनियाला के पास आगे चल रहे टैंकर को पीछे से टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में बस में सवार राजस्थान पुलिस के ASI कल्याण सिंह की मौत हो गई. मामला कोटपूतली क्षेत्र का होने के कारण बहरोड़ पुलिस ने मृतक ASI का शव कोटपूतली मोर्चरी में रखवा दिया, जहां उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2XqNYlj
via IFTTT http://bit.ly/2vdeCCa

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें