? VIDEO: भरतपुर के लक्ष्मण मंदिर को पुलिस ने घेरा पर... - Hindi News

हिंदी में सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें पूरे भारत वर्ष से (India News in Hindi) जानने के लिए पढ़ें दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ...

Breaking

Home Top Ad

शुक्रवार, 15 मार्च 2019

VIDEO: भरतपुर के लक्ष्मण मंदिर को पुलिस ने घेरा पर...

भरतपुर के लक्ष्मण मंदिर पर हथियारबंद बदमाशों के पहुंचने की खबर से शहर में हड़कंप मच गया और जैसे ही कंट्रोल रूम से वायरलेस पर सूचना जारी हुई तो पुलिस एक्टिव हो गई और चारों तरफ से पुलिस की गाड़ियां लक्ष्मण मंदिर पहुंच गईं. पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी. सूचना मिलने पर एसपी हैदर अली जैदी भी तुरंत लक्ष्मण मंदिर पहुंच गए और पुलिस ने चारों तरफ से लक्ष्मण मंदिर को घेर लिया. काफी देर बाद पुलिस को पता चला कि यहां कोई बदमाश नहीं है बल्कि पुलिस की तत्परता देखने के लिए मॉक ड्रिल हुई है. मॉक ड्रिल के बारे में पता चलने पर पुलिस के अधिकारियों ने राहत की सांस ली. पुलिस के भारी लवाजमे को देखकर शहर में हड़कंप मच गया था और किसी आतंकवादी जैसी गतिविधि की सूचना शहर में आग की तरह से फैल गई थी.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2JsOVrt
via IFTTT https://ift.tt/2TEqNqn

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें