? VIDEO: हिण्डौन सिटी में बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिए 6 लाख के जेवर व नकदी - Hindi News

हिंदी में सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें पूरे भारत वर्ष से (India News in Hindi) जानने के लिए पढ़ें दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ...

Breaking

Home Top Ad

शुक्रवार, 15 मार्च 2019

VIDEO: हिण्डौन सिटी में बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिए 6 लाख के जेवर व नकदी

करौली के हिण्डौन सिटी स्थित मोहन नगर क्षेत्र में राजकीय अस्पताल के पास बुधवार रात को दुकान से घर लौट रहे सर्राफा व्यापारी से बाइक सवार बदमाश 6 लाख के जेवर व नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए. सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है. हिण्डौन के जगदंबा मार्केट में सर्राफा की दुकान करने वाले व्यापारी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह अपनी दुकान बंद कर बैग में पांच लाख के सोने के आभूषण व एक लाख रुपए नकदी लेकर बाइक से अपने घर जा रहा था. रास्ते में राजकीय अस्पताल के पास पल्सर बाइक पर आए दो बदमाशों ने बैग छीना और फरार हो गए. व्यापारी ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ एकत्रित हुई. बदमाशों का पीछा भी किया गया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा. सूचना पर हिण्डौन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2TPGb2r
via IFTTT https://ift.tt/2F7m32r

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें