? VIDEO: वकीलों की हड़ताल जारी, कामकाज हो रहा प्रभावित - Hindi News

हिंदी में सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें पूरे भारत वर्ष से (India News in Hindi) जानने के लिए पढ़ें दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ...

Breaking

Home Top Ad

मंगलवार, 7 अगस्त 2018

VIDEO: वकीलों की हड़ताल जारी, कामकाज हो रहा प्रभावित

जयपुर कलक्ट्रेट में वकीलों की हड़ताल 13वें दिन सोमवार को भी जारी रही. इसके कारण कलक्ट्रेट में रजिस्ट्री का काम ठप हो गया. अधिवक्ताओं के इस आंदोलन में स्टैम्प वेंडर्स , नोटेरी, ऑथ कमिश्नर, डीड राइटर, टाइपिस्ट, नक्शा नवीस, फोटोग्राफर भी शामिल हो गए हैं. हड़ताल के दौरान अधिवक्ता और स्टाम्प वेंडर्स कामकाज छोड़कर प्रदर्शन करने में जुटे रहे. इस दौरान रजिस्ट्री के लिए कलक्ट्रेट पहुंचने वाले उपभोक्ता परेशान होते रहे. गौरतलब है कि सरकार ने ई-स्टाम्प सिस्टम के तहत राशि बैंक में जमा कराने के आदेश जारी किए हैं. जिसका अधिवक्ता विरोध कर रहे हैं. (बीके शर्मा की रिपोर्ट)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2neVeAD
via IFTTT https://ift.tt/2MdtvhQ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें