? VIDEO: कॉलेज व्याख्याता भर्ती का परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग - Hindi News

हिंदी में सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें पूरे भारत वर्ष से (India News in Hindi) जानने के लिए पढ़ें दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ...

Breaking

Home Top Ad

मंगलवार, 7 अगस्त 2018

VIDEO: कॉलेज व्याख्याता भर्ती का परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग

अजमेर में राजस्थान लोक सेवा आयोग के बाहर पहले से ही अपनी मांगों को लेकर अभ्यर्थी दो जगह अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं. इसी कड़ी में तीसरा धरना भी सोमवार से शुरू हुआ है. कॉलेज व्याख्याता भर्ती 2014 संघर्ष समिति ने रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर धरना दिया है. धरना दे रहे अभ्यर्थियों ने बताया कि लंबा समय बीत जाने के बावजूद उनका साक्षात्कार परिणाम जारी नहीं किया जा रहा है. अभ्यर्थियों ने कहा कि मांग को लेकर आयोग चेयरमैन सहित सचिव को कई बार ज्ञापन के बहाने अवगत कराया, लेकिन बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा. अभ्यर्थियों ने मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी है. (दीपक दाधीच की रिपोर्ट)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2OdfVZi
via IFTTT https://ift.tt/2MoR5Fq

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें