? VIDEO: युवक पर बाइक सवारों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचा - Hindi News

हिंदी में सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें पूरे भारत वर्ष से (India News in Hindi) जानने के लिए पढ़ें दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ...

Breaking

Home Top Ad

शुक्रवार, 10 अगस्त 2018

VIDEO: युवक पर बाइक सवारों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचा

करौली जिले के करणपुर के डंगरिया गांव के पास होटल पर बैठे युवक पर नकाबपोश बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी. घटना में युवक बबलू मीणा बाल-बाल बच गया. घटना के बाद आरोपी बाइक सवार फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने नकाबपोश बदमाशों की पहचान कर ली है. पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि करणपुर के डंगरिया गांव निवासी बबलू मीणा बरखेड़ा बल के पास एक होटल पर बैठा था. इस दौरान बबलू की हत्या की नीयत से आए नकाबपोश बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी. घटना में युवक बाल-बाल बच गया है. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. बबलू ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है, पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2OU2U80
via IFTTT https://ift.tt/2KHjGnE

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें