? VIDEO: सरकारी स्कूलों की 340 बालिकाओं को वितरित की गई साइकिल - Hindi News

हिंदी में सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें पूरे भारत वर्ष से (India News in Hindi) जानने के लिए पढ़ें दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ...

Breaking

Home Top Ad

शुक्रवार, 10 अगस्त 2018

VIDEO: सरकारी स्कूलों की 340 बालिकाओं को वितरित की गई साइकिल

झालावाड़ जिले के भवानीमंडी स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 260 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई है. भवानीमंडी के साथ पचपहाड़ स्कूल में भी 80 छात्राओं को साइकिल दी गई है. साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल गये हैं. साइकिल वितरण कार्यक्रम में पहुंचे डग विधायक रामचन्द्र सुनारीवाल ने कहा कि अब विद्यालयों के आस-पास पुलिस निगरानी रहेगी, जिससे बच्चियों को कोई परेशान नहीं कर सकेगा. इस दौरान बालिका शिक्षा एवं बालिकाओं के विकास के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की भी विधायक ने जानकारी दी. विधायक ने विधायक कोष से 7 लाख 50 हजार रुपये की लागत से कक्षा कक्ष निर्माण करवाने की घोषणा की . कार्यक्रम के दौरान व्यापार महासंघ ने विद्यालय में अध्यनरत एक ही गरीब परिवार की पांच बालिकाओं को गोद लिया और 40 हजार रुपये की सहायता राशि की एफडी करवाने की घोषणा की.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2McQ1HD
via IFTTT https://ift.tt/2OVZKRp

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें