? झुंझुनूं में सात दिव्यांगों को मिली ट्राईसिकल - Hindi News

हिंदी में सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें पूरे भारत वर्ष से (India News in Hindi) जानने के लिए पढ़ें दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ...

Breaking

Home Top Ad

शुक्रवार, 10 अगस्त 2018

झुंझुनूं में सात दिव्यांगों को मिली ट्राईसिकल

झुंझुनूं में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से सात दिव्यांगों को ट्राईसिकल दी गई. जिला परिषद सदस्य दिनेश सुंडा ने बताया कि नवलगढ़ विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा के 'आपका विधायक आपके गांव' अभियान में भी दो-तीन मामले सामने आए थे. इसके बाद डॉ. शर्मा के निर्देश पर जब उनकी टीम ने गांव में सर्वे किया तो सात ऐसे दिव्यांग सामने आए जिन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा था. उसी के बाद बाद उन्हें यह सुविधा दिलवाई गई. ये लाभ लेने वाले रणजीत सिंह , सोनू , परमेश्वरी , सुनील, अजहरुद्दीन, मुन्ना और महावीर हैं. गांव से झुंझुनूं में लाने में खिरोड़ के सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र सिंह शेखावत का सराहनीय सहयोग रहा.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2M2gfgV
via IFTTT https://ift.tt/2MBe6oO

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें