राहुल गांधी के 11 अगस्त को जयपुर दौरे में रोड शो के मार्ग को लेकर कांग्रेस और सुरक्षा एजेंसियां आमने- सामने हो गई हैं. राहुल रामलीला मैदान में 11 को कांग्रेस प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करेंगे, इस सम्मेलन तक पहुंचने के रूट पर विवाद है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी को एयरपोर्ट से टोंक रोड होते हुए रोड शो के रूप में रामलीला मैदान तक स्वागत करते हुए लाना चाहते हैं, जबकि एसपीजी और प्रशासन ने सुरक्षा का हवाला देकर टोंक रोड की अनुमति नहीं दी है. एसपीजी टोंक रोड के रूट की जगह जेएलएन मार्ग से राहुल को रामलीला मैदान तक जाने का रूट सुझाया है. कांग्रेस नेताओं ने इस पर आपत्ति जताई है. कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर भंवर लाल ने कहा है, हम टोंक रोड से ही स्वागत करते हुए राहुल गांधी को रामलीला मैदान तक लाएंगे, देखते हैं कौन रोकता है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2AUri6y
via IFTTT https://ift.tt/2OYKq6j
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें