? खाजूवाला में पर्यावरण दिवस पर वन विभाग ने निकाली रैली - Hindi News

हिंदी में सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें पूरे भारत वर्ष से (India News in Hindi) जानने के लिए पढ़ें दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ...

Breaking

Home Top Ad

बुधवार, 6 जून 2018

खाजूवाला में पर्यावरण दिवस पर वन विभाग ने निकाली रैली

बीकानेर के खाजूवाला में विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग ने पर्यावरण बचाने को लेकर बाजार के मुख्य मार्गों से रैली निकालकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया. इस मौके पर सिविल न्यायाधीश विजेन्द्र कुमार, एसडीएम रमेश देव, तहसीलदार सूरजभान बिश्नोई, बीडीओ शीला देवी के साथ-साथ बीएसएफ के उप समादेष्टा गोविंद सिंह राठौड़ ने वन विभाग कार्यालय में पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया. इससे पहले वन विभाग की बेरियावाली, 61 हेड और दंतोर रेंज के द्वारा बाजार के मुख्य मार्गो से रैली निकालते हुए पॉलीथिन का बहिष्कार व पर्यावरण बचाने का संदेश दिया. वही अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया. इस मौके पर बेरियावाली रेंजर हनुमान बिश्नोई ने लगातार बढ़ रहे पर्यावरण प्रदूषण के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2JdtlXh
via IFTTT https://ift.tt/2svDVhZ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें