? राजसमंद में वन विभाग ने निकाली विशाल रैली - Hindi News

हिंदी में सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें पूरे भारत वर्ष से (India News in Hindi) जानने के लिए पढ़ें दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ...

Breaking

Home Top Ad

बुधवार, 6 जून 2018

राजसमंद में वन विभाग ने निकाली विशाल रैली

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मंगलवार को राजसमंद वन विभाग ने राजकीय कन्या महाविद्यालय में स्कूली छात्रों के जरिए जागरूकता रैली का आयोजन किया. इससे पूर्व एक गोष्ठी रखी गई जिसमें वन विभाग के उपनिदेशक कुमारस्वामी गुप्ता, मजिस्ट्रेट नरेन्द्रसिंह, पर्यावरणविद श्यामसुन्दर मोरवड सहित स्काउट और स्कूली बच्चे मौजूद रहे. गोष्ठी में पर्यावरण के बिगडते संतुलन और उससे बचने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई. इसके बाद अतिथियों ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली मे बच्चे हाथों मे तख्तियां लिए हुए पर्यावरण जागरुकता के नारे लगाते हुए चल रहे थे. यह रैली हस्तिनापुर, मुखर्जी चौराहा, भीलवाड़ा रोड होते हुए वापस कन्या महाविद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2LYQ8Uo
via IFTTT https://ift.tt/2xNiM86

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें