किसानों के गांव बंद आंदोलन का असर अब दौसा में भी दिखने लगा है. दौसा में किसानों ने अलवर-बांदीकुई मेगा हाईवे पर दूध फैला कर विरोध दर्ज करवाया. नेशनल हाइवे पर दुब्बी के समीप भी किसानों ने दूध फैलाया. दौसा शहर में गांव बंद के चलते दूध सप्लाई का संकट भी खड़ा हो गया है. सरस डेयरी के गोल्ड दूध की सप्लाई नहीं हो रही हैं. डेयरी में दूध की आपूर्ति जरूरत से एक लाख लीटर से भी अधिक कम हो गई है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2LYAnNc
via IFTTT https://ift.tt/2Jis39q
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें