? पर्यावरण दिवस पर करौली में निकली रैली - Hindi News

हिंदी में सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें पूरे भारत वर्ष से (India News in Hindi) जानने के लिए पढ़ें दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ...

Breaking

Home Top Ad

बुधवार, 6 जून 2018

पर्यावरण दिवस पर करौली में निकली रैली

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर करौली में पर्यावरण संरक्षण, जन चेतना, जागृति एवं प्लास्टिक प्रदूषण विषय पर रैली का आयोजन किया गया. रैली को जिला परिषद एसीईओ मुकेश मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली के दौरान अधिकारियों की लापरवाही देखने को मिली. जिसके चलते रैली तय समय से एक घंटे की देरी से रवाना हुई. इस दौरान छात्र धूप में तपते देखे गए. इस दौरान छात्रों को पीने के पानी की भी व्यवस्था रैली प्रारम्भ स्थल नागड़खाने दरवाजे पर नही की गई. साथ अन्य विभागों की भी रैली के प्रति बेरुखी देखी गई. जन जागरूकता रैली का आयोजन शहर के नगाड खाना दरवाजे से जिला कलेक्ट्रेट तक किया गया, इस दौरान रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2xNFoW0
via IFTTT https://ift.tt/2szjGjw

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें