? VIDEO: बीकानेर की विजय एग्रो ऑयल रिफाइनरी में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान - Hindi News

हिंदी में सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें पूरे भारत वर्ष से (India News in Hindi) जानने के लिए पढ़ें दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ...

Breaking

Home Top Ad

गुरुवार, 30 मई 2019

VIDEO: बीकानेर की विजय एग्रो ऑयल रिफाइनरी में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

बीकानेर के खारा औद्योगिक इलाके के विजय एग्रो ऑयल रिफाइनरी में बीती रात भीषण आग लग गई. देर रात करीब 3 बजे लगी आग को देखकर आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही बीछवाल थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई. आग इतनी भीषण थी कि इसे बुझाने में फायर ब्रिगेड की टीम को करीब 4 घंटे लग गए. इस आग से ऑयल मील पूरी तरह से जलकर खाक हो गयी. गनीमत रही कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई. फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2W8aTpk
via IFTTT http://bit.ly/2KcIF5D

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें