सपोटरा विधायक व खाद्य आपूर्ति मंत्री रमेश मीणा का विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपाइयों की प्रतिक्रिया आने लगी है. प्रेस वार्ता करने करौली पहुंचे प्रदेश प्रवक्ता और भरतपुर संभाग प्रभारी पंकज मीणा ने आरोप लगाया है कि किसान कर्ज माफी का झूठा वादा कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार के दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं. लोगों सरकार से सवाल पूछने लगे और एक समय आएगा जब किसान इन्हें गांव में घुसने नहीं देंगे. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे एक किसान ने मंत्री रमेश मीणा से पूछा कि सरकार 2 लाख रुपए कर्जा माफ की बात कह रही है लेकिन हमारा तो 1 रुपए का कर्जा माफ नहीं हुआ. किसान से बहस के दौरान मंत्री रमेश मीणा उत्तेजित हो गए और किसान का हाथ पकड़ कर खींच लिया. इसे लेकर अब भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2UJ0yQ5
via IFTTT http://bit.ly/2ZnnF1j
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें