? VIDEO: अजमेर में गणगौर महोत्सव के दौरान निकली राठौड़ बाबा की सवारी - Hindi News

हिंदी में सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें पूरे भारत वर्ष से (India News in Hindi) जानने के लिए पढ़ें दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ...

Breaking

Home Top Ad

शुक्रवार, 19 अप्रैल 2019

VIDEO: अजमेर में गणगौर महोत्सव के दौरान निकली राठौड़ बाबा की सवारी

अजमेर में बुधवार की रात गणगौर महोत्सव के दौरान राठौड़ बाबा की सवारी निकली जिसमें हजारों महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया. अग्रवाल समाज की ओर से पिछले कई सालों से यह सवारी निकाली जाती है, जिसमे राठौड़ बाबा और गणगौर की प्रतिमाओं को सजाया जाता है और उन्हें शहर के नया बाजार में घुमाया जाता है. इस सवारी को देखने के लिए पूरे जिले से लोग आते हैं और गणगौर और राठौड़ बाबा से अपनी मनोकामना मांगते हैं. सवारी के दौरान लोगों में खासा उत्साह रहता है और सभी बैंड की धुनों पर नाचते- गाते नजर आते हैं. यह सवारी सुबह पांच बजे तक निकलती है और फिर बाद में लोगों को मेहंदी और लच्छा वितरित किया जाता है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2vexn8u
via IFTTT http://bit.ly/2XphtUA

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें