? VIDEO: खेतों में दिखा आग का तांडव, कई बीघा फसल जलकर हुई राख - Hindi News

हिंदी में सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें पूरे भारत वर्ष से (India News in Hindi) जानने के लिए पढ़ें दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ...

Breaking

Home Top Ad

मंगलवार, 23 अप्रैल 2019

VIDEO: खेतों में दिखा आग का तांडव, कई बीघा फसल जलकर हुई राख

झालावाड़ जिले के खानपुर उपखंड के पनवाड़ क्षेत्र में अज्ञात कारणों से खेतों में आग फैलने से दर्जनों बीघा क्षेत्र मे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई. सूचना मिलने पर पनवाड़ थाना पुलिस भी ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंची व दमकल को बुलवाया गया, जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि बिजली के तारों मे स्पार्किंग से खेतों में ये आग लगी थी और तेज हवा के साथ यह किसानो के अरमान स्वाहा करती चली गई. अपनी आंखों के सामने फसल को राख होते देख किसानों के परिवार बिलख पड़े. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. ( झालावाड़ से तरूण की रिपोर्ट )

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2GzKx6c
via IFTTT http://bit.ly/2DEhLzN

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें