? VIDEO: हनुमान जयंती पर अजमेर में हुआ भगवा रैली का आयोजन - Hindi News

हिंदी में सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें पूरे भारत वर्ष से (India News in Hindi) जानने के लिए पढ़ें दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ...

Breaking

Home Top Ad

शनिवार, 20 अप्रैल 2019

VIDEO: हनुमान जयंती पर अजमेर में हुआ भगवा रैली का आयोजन

हनुमान जयंती के अवसर पर धार्मिक नगरी अजमेर में शुक्रवार को भगवा रैली का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया. देहलीगेट से प्रारंभ हुई इस भगवा रैली को विधायक वासुदेव देवनानी ने झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली में युवा सिर पर भगवा पगड़ी बांधे थे और हाथ में भगवा पताका लिए हुए थे और जय श्रीराम के नारों के साथ शहर को गुंजायमान कर रहे थे. यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से गुजारी जहां शहरवासियों ने रैली का पुष्प वर्षा से स्वागत किया. रैली के बहाने कुछ युवाओं ने भाजपा के पक्ष में मोदी- मोदी के नारे भी लगाए.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2GwqQw7
via IFTTT http://bit.ly/2Uvr4r4

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें