? VIDEO: चित्तौड़गढ़ के बड़ी सादड़ी क्षेत्र में 26 क्विंटल डोडा चूरा जब्त, दो गिरफ्तार - Hindi News

हिंदी में सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें पूरे भारत वर्ष से (India News in Hindi) जानने के लिए पढ़ें दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ...

Breaking

Home Top Ad

मंगलवार, 23 अप्रैल 2019

VIDEO: चित्तौड़गढ़ के बड़ी सादड़ी क्षेत्र में 26 क्विंटल डोडा चूरा जब्त, दो गिरफ्तार

चित्तौड़गढ जिले के बड़ी सादड़ी क्षेत्र में सोमवार को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ( एसओजी) ने एक घर में दबिश देते हुए भारी मात्रा में अवैध डोडा चूरा जब्त किया. साथ ही एसओजी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 50 हजार से अधिक की नकदी भी जब्त की. राजस्थान के समीपवती जिले चित्तौड़गढ और प्रतापगढ़ में इन दिनों अफीम की फसल तैयार होने के साथ ही अफीम और डोडा चूरा की तस्करी भी जोरों पर है. जिनकी रोकथाम के लिए एसओजी जयपुर ने बड़ी सादड़ी क्षेत्र के उम्मेदपुरा गांव के एक घर में दबिश देते हुए कट्टों में भरा 26 क्विंटल 55 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त किया. साथ ही चार चौपहिया वाहन, डोडा चूरा पीसने और तौलने के उपकरण और 50 हजार 550 की नकदी भी जब्त की.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2vekw6a
via IFTTT http://bit.ly/2Du6lyl

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें