? VIDEO: भीलवाड़ा में डोडा पोश्त की तस्करी करते तीन गिरफ्तार - Hindi News

हिंदी में सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें पूरे भारत वर्ष से (India News in Hindi) जानने के लिए पढ़ें दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ...

Breaking

Home Top Ad

शुक्रवार, 15 मार्च 2019

VIDEO: भीलवाड़ा में डोडा पोश्त की तस्करी करते तीन गिरफ्तार

भीलवाड़ा जिले के रायला थाना पुलिस ने अवैध रूप् से अफीम डोडा की तस्करी करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. रायला पुलिस मंगलवार रात को नाकाबंदी कर रही थी कि भीलवाड़ा की तरफ से आ रही इंडिगो कार आरजे 23 सीए 6236 को रूकवा कर जांच की. उसमें तीन कट्टों में डोडा पोश्त पाए गए. प्रोबेशनर आरपीएस हिम्मत चारण ने बताया कि पुलिस ने कार में सवार तीनों युवकों नजीर खां निवासी सावरपुरा बिलाड़ा, सुमेर जाट निवासी डांगीयावास, दिनेशचंद्र जाट निवासी एंकलिंगपुरा गंगरार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने डोडा पोश्त व कार जब्त कर मामले की जांच शंभूगढ़ एसएचओ नंदलाल को सौंपी है. प्रोबेशनर आरपीएस हिम्मत चारण ने बताया कि युवकों की घरवालों से अनबन चल रही थी तथा महंगे मोबाइल व लग्जरी गाडियों के शोक के कारण यह कारोबार करने लगे. अभी यह सेंपल लेकर जा रहे थे उसको बताने के बाद बड़ी डील की योजना थी.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2TPc8rC
via IFTTT https://ift.tt/2TCmqfy

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें