? उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा ने गांवों में की जनसुनवाई - Hindi News

हिंदी में सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें पूरे भारत वर्ष से (India News in Hindi) जानने के लिए पढ़ें दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ...

Breaking

Home Top Ad

बुधवार, 6 फ़रवरी 2019

उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा ने गांवों में की जनसुनवाई

उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा मंगलवार को लालसोट क्षेत्र के दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने संवासा, चांदसेन, शिवसिंहपुरा और चोण्डियावास गांव का दौरा किया. अपने दौरे के दौरान उद्योग मंत्री मीणा ने गांवों में जाकर जनसुनवाई की और आमजन की समस्याएं सुनीं. लोगों की समस्याएं सुनने के बाद उद्योग मंत्री मीणा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए और समस्याओं का समाधान करने के लिए पाबंद किया. इस दौरान मंत्री मीणा ने कहा कि विकास में कोई कसर नहींं छोड़ी जाएगी, लालसोट सहित प्रदेशभर का सर्वांगीण विकास ही कांग्रेस पार्टी का प्रथम ध्येय है. (रिपोर्ट- आशीष)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2MQxrDc
via IFTTT http://bit.ly/2UE4o8G

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें