? नेताओं ने नहीं माताओं ने किया छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन, कॉलेज ने किया स्वागत - Hindi News

हिंदी में सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें पूरे भारत वर्ष से (India News in Hindi) जानने के लिए पढ़ें दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ...

Breaking

Home Top Ad

बुधवार, 6 फ़रवरी 2019

नेताओं ने नहीं माताओं ने किया छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन, कॉलेज ने किया स्वागत

दौसा शहर के पंडित नवल किशोर शर्मा पीजी कॉलेज में अतिथियों को बुलाने को लेकर हुई राजनीति के बाद मंगलवार को आखिरकार छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम हुआ. इस उद्घाटन कार्यक्रम में न तो कांग्रेस के नेताओं को बुलाया गया और न ही भाजपा के नेताओ को, कॉलेज प्रशासन की पहल पर एबीवीपी पैनल के छात्र संघ के पदाधिकारियों ने अपनी प्रथम गुरु यानी माताओं को मुख्य अतिथि बनाया और उन्हीं के हाथों से छात्रसंघ कार्यालय का फीता कटवाया. इस दौरान छात्र संघ के अध्यक्ष आदित्य शर्मा, उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा, महासचिव महेश शर्मा और संयुक्त सचिव रिंकू प्रजापत की माताएं क्रमश: उर्मिला शर्मा, मीना शर्मा, निर्मला शर्मा और मनोहरी प्रजापत मंच पर बैठीं. कॉलेज प्रशासन की ओर से छात्रसंघ पदाधिकारियों की माताओं का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया. (रिपोर्ट- आशीष शर्मा)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2MR4UNV
via IFTTT http://bit.ly/2UHC316

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें