? मुख्यमंत्री गहलोत के गृहनगर में बीजेपी ने किया चुनावी मंथन - Hindi News

हिंदी में सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें पूरे भारत वर्ष से (India News in Hindi) जानने के लिए पढ़ें दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ...

Breaking

Home Top Ad

बुधवार, 6 फ़रवरी 2019

मुख्यमंत्री गहलोत के गृहनगर में बीजेपी ने किया चुनावी मंथन

प्रदेश में लोकसभा चुनावों की तैयारी शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह नगर जोधपुर में भाजपा ने मंगलवार को लोकसभा चुनावों को लेकर अहम बैठक की. प्रदेश के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों के लिए कमर कसने की बात कही. इस बैठक में बूथ विस्तारक व शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. जोधपुर के सोजती गेट स्थित महेश्वरी भवन में मंगलवार को भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कार्यकर्ताओ की बैठक लेकर लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया. भाजपा के जिला अध्यक्ष जगतनारायण जोशी ने बताया कि बैठक में पार्टी के कार्यकर्ताओं को केंद्र की योजनाओं का प्रचार- प्रसार करने को कहा गया. साथ ही मोदी सरकार के कामों की जानकारी गली- गली पहुंचाने के लिए अभियान शुरू करने की बात भी कही गई है. (रिपोर्ट- वी. ललित)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2MQKfto
via IFTTT http://bit.ly/2UJZPJQ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें