? गांव वालों ने ओवरलोडिंग के खिलाफ खोला मोर्चा तो डीटीओ हुए आने को मजबूर - Hindi News

हिंदी में सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें पूरे भारत वर्ष से (India News in Hindi) जानने के लिए पढ़ें दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ...

Breaking

Home Top Ad

बुधवार, 6 फ़रवरी 2019

गांव वालों ने ओवरलोडिंग के खिलाफ खोला मोर्चा तो डीटीओ हुए आने को मजबूर

हनुमानगढ़ के रोडांवाली गांव के पास एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गया. इसके बाद ओवरलोड ट्रालों को दोषी बताते हुए ग्रामीणों ने हनुमानगढ़-सादुलशहर मार्ग पर जाम लगा दिया. करीब एक घण्टे तक लगे जाम से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर पर ग्रामीणों से जाम समाप्त किया. इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाए कि जिला परिवहन अधिकारी की मिलीभगत से ओवरलोड ट्राले चल रहे हैं और कोई कार्रवाई नहींं हो रही. इस पर मौके पर पहुंचे जिला परिवहन अधिकारी जगदीश अमरावत ने ओवरलोड ट्रालों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया. ट्रैक्टर-ट्रॉली जो पलटी थी वह भी ओवरलोड थी और इस दुर्घटना में चालक को मामूली चोट आई थी.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2MRdZGt
via IFTTT http://bit.ly/2UHBSCY

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें