? धोद 11 फरवरी से जापान में बिखेरेगा राजस्थानी संगीत का जादू - Hindi News

हिंदी में सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें पूरे भारत वर्ष से (India News in Hindi) जानने के लिए पढ़ें दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ...

Breaking

Home Top Ad

बुधवार, 6 फ़रवरी 2019

धोद 11 फरवरी से जापान में बिखेरेगा राजस्थानी संगीत का जादू

राजस्थानी संगीत के राजदूत के नाम से मशहूर म्यूजिकल ग्रुप धोद (जिप्सी ऑफ राजस्थान) ने दुनिया के विभिन्न देशों में राजस्थानी लोक संगीत के जादू से संगीत प्रेमियों को दीवाना बनाया है. यह म्यूजिकल ग्रुप अब 11 फरवरी से जापान में राजस्थानी संगीत का जादू बिखेरने वाला है. जापान में आयोजित वाले विश्व प्रसिद्ध रोमा फेस्टिवल में यह राजस्थान को रिप्रजेंट करते हुए अपने प्रदेश की लोक कला व संस्कृति की झलक पेश करेगा. जापान में धोद के 7 सदस्यों का दल रहीस भारती के निर्देशन में राजस्थानी लोक संगीत की प्रस्तुति देगा. इस बार कालबेलिया डांसर पद्मश्री गुलाबो सरेपा भी अपने डांस के सभी को दीवाना बनाएंगी. धोद बैंड के डायरेक्टर रहीस भारती ने बताया कि उनके बैंड का उद्देश्य राजस्थानी लोक संगीत और संस्कृति को देश-दुनियां में फैलाना है. जापानी कलाकार एमीयूजी साकी ने कहा कि वे राजस्थानी लोक संगीत और संस्कृति से काफी प्रभावित हैं. यह म्यूजिकल ग्रुप अब तक 100 देशों में अपने कार्यक्रम पेश कर चुका है,

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2MPZUZJ
via IFTTT http://bit.ly/2Seg6Kc

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें