अलवर जिले के किशनगढ बास थाना इलाके में कावड़ियों पर गंदा पानी फेंकने के मामले ने तूल पकड़ लिया. घटना से आक्रोशित होकर कावड़ियों ने अलवर भिवाड़ी मेगा हाईवे पर जाम लगा दिया. गंदा पानी फेंकने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कावड़िये धरने पर बैठ गए. तनाव की स्थिति बनने के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई. घटना के बाद मौके पर हिंदू समाज और हिंदू संगठनों के सैंकड़ो लोग भी जमा हो गए. हाईवे पर करीब पांच किलोमीट लंबा जाम लग गया. सूचना के बाद किशनगढ बास थाना पुलिस और डीएसपी मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया. पुलिस द्वारा कावड़ लाने के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था करने के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2OIgKdH
via IFTTT https://ift.tt/2vKxPLA
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें