चूरू के नाकरासर गाांव के छात्र-छात्राओं गुरुवार को विद्यालय के शिक्षक के तबादले को रद्द करने की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए और जिला मुख्यालय के कलक्ट्रेट के सामने नारेबाजी कर प्रर्दशन किया. प्रर्दशन कर रहे विद्यार्थियों ने ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो स्कूल पर तालाबंदी कर आन्दोलन किया जाएगा. विद्यार्थियों ने बताया कि नाकरासर गांव की राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक स्कूल में हिन्दी के टीचर रामेश्वरलाल का बिना किसी कारण से स्थानान्तरण कर दिया गया है. जबकि उनकी पढ़ाई से सभी छात्र संतुष्ट हैं और उनका रिजल्ट भी अच्छा रहा है. (मनोज शर्मा की रिपोर्ट)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2vtnJPU
via IFTTT https://ift.tt/2MArvxl
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें