विधानसभा चुनाव को देखते हुए टोंक जिले के सभी थाना इलाकों में संवेदनशील व अति संवेदनशील क्षेत्रों में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की 83वीं बटालियन पहुंची हुई है. फोर्स ने अपने सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों के तहत जिला मुख्यालय के बस स्टैंड पर स्वच्छता अभियान चलाया. बटालियन के 60 जवानों ने दो घंटे के सफाई अभियान में बस स्टैंड परिसर को पूरा साफ कर दिया. जवानों के इस सामाजिक सरोकार में नगर परिषद ने अपने कचरा संग्रहण वाहन उपलब्ध करवाकर अपनी सहयोगी भूमिका भी निभाई. रैपिड एक्शन फोर्स के सहायक कमांडेंट ओपी यादव ने बताया कि आगामी तीन दिनों में जवानों द्वारा क्षेत्र कि विभिन्न इलाकों में फ्लैगमार्च किया जाएगा और सामाजिक कार्यों में भी सहयोग प्रदान किया जाएगा.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2AT9A3F
via IFTTT https://ift.tt/2vEvH7T
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें