? कोटा में बिजली कंपनी के खिलाफ लामबंद संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन - Hindi News

हिंदी में सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें पूरे भारत वर्ष से (India News in Hindi) जानने के लिए पढ़ें दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ...

Breaking

Home Top Ad

शुक्रवार, 3 अगस्त 2018

कोटा में बिजली कंपनी के खिलाफ लामबंद संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन

कोटा में निजी बिजली कंपनी के खिलाफ राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक संगठन लामबंध हो गए हैं. स्मार्ट मीटर से बिजली के बढ़े हुए बिल उपभोक्ताओं के पास पहुंचते ही निजी कंपनी के खिलाफ मोर्चा खुल गया है. पांच कमरे वाले मकान को कॉमशियल बिल में शामिल करने के फैसले ने आंदोलनकारियों की तादाद में भी इजाफा कर दिया है. गुरुवार को फिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुमानपुरा स्थित केईडीएल ऑफिस पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया. स्मार्ट मीटर लगाने की रोक के साथ अब कंपनी को ही वापस भिजवाने की मांग की जा रही है. कांग्रेस नेता हिम्मत सिंह हाडा के नेतृत्व में कंपनी के बाहर आमरण अनशन शुरू कर दिया है. आंदोलनकारियों ने खून से खत लिखकर अपना विरोध जताया और जब तक निजी कंपनी को सरकार वापस भेजने की कार्रवाई नहीं करती तब तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2LJVer3
via IFTTT https://ift.tt/2MbHRft

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें