? सूरतगढ़ में एसबीआई का एटीएम लूटने का प्रयास, घटना सीसीटीवी में कैद - Hindi News

हिंदी में सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें पूरे भारत वर्ष से (India News in Hindi) जानने के लिए पढ़ें दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ...

Breaking

Home Top Ad

शनिवार, 4 अगस्त 2018

सूरतगढ़ में एसबीआई का एटीएम लूटने का प्रयास, घटना सीसीटीवी में कैद

श्रीगंगानगर जिला स्थित सूरतगढ़ सुपर तापीय परियोजना की आवासीय कॉलोनी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के एटीएम से एक युवक ने बीती रात दो बार रुपए लूटने का प्रयास किया. दोनों बार वह असफल रहा. यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हो गया है. एटीएम में आधी रात के बाद एक युवक मुंह ढंक कर अंदर घुसा और किसी औजार से एटीएम का काटने का प्रयास किया. पहले प्रयास में असफल होने के बाद युवक वहां से निकल गया और कुछ ही मिनट बाद दोबारा फिर पहुंचा. दूसरी बार भी वह इसमें असफल रहा और वहां से चला गया. उसकी यह हरकत एटीएम रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई. सूत्रों के अनुसार बैंक के मुख्यालय में अलार्म बजने से बीती रात ही पुलिस को सूचना दे दी गई थी. जिसके बाद मौके पर पहुंची थर्मल पुलिस ने जांच शुरू की, साथ ही बैंक अधिकारियों को भी घटना की सूचना देकर मौके पर बुलवाया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2MhASlc
via IFTTT https://ift.tt/2MfwcfL

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें