झुंझुनूं के बिसाऊ में एक मंदबुद्धि युवती के साथ दुष्कर्म का वीडियो वायरल हुआ है. यह वीडियो चार अगस्त का बताया जा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद मामले की सूचना परिजनों को लगी और उन्होंने बिसाऊ थाने में युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है. बिसाऊ कस्बे की एक मंदबुद्धि व दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला देर रात दर्ज हुआ है. वार्ड 4 की पीड़िता के मामा ने रिपोर्ट दी कि उसकी 30 वर्षीय भांजी जो मंदबुद्धि व एक हाथ से अपाहिज है. चार अगस्त को दोपहर मुख्य बाजार से घर जा रही थी. रास्ते में उसे वार्ड सात का जाकिर खान अपने ऑटो में जबरन बैठाकर गांगियासर रोड पर सुनसान जगह ले गया और वहां पर दुष्कर्म किया. घटना का एक युवक ने वीडियो बनाया और वायरल कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और उसकी जमानत हो गई. इसके बाद से आरोपी फरार है. इस मामले को लेकर थाने के सामने देर रात तक लोगों की भीड़ लगी रही.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2vqIbkj
via IFTTT https://ift.tt/2KJ6U8p
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें