? राहुल का अमित शाह स्टाइल में स्वागत करने की तैयारी में कांग्रेस - Hindi News

हिंदी में सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें पूरे भारत वर्ष से (India News in Hindi) जानने के लिए पढ़ें दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ...

Breaking

Home Top Ad

गुरुवार, 9 अगस्त 2018

राहुल का अमित शाह स्टाइल में स्वागत करने की तैयारी में कांग्रेस

राहुल गांधी के 11 अगस्त के जयपुर दौरे में कांग्रेस भाजपा अध्यक्ष अमित शाह वाले स्टाइल में स्वागत करने की तैयारी कर ही है. राहुल गांधी एयरपोर्ट से रोड शो करते हुए बैठक स्थल जाएंगे, रास्ते में जगह- जगह स्वागत किया जाएगा. रोड शो के दौरान ही मंदिर दर्शन करेंगे. गोविंद देवजी और मोती डूंगरी के दर्शन करने भी जा सकते हैं. फिलहाल राहुल गांधी के रोड शो के रूट और डेलिगेट्स बैठक का स्थान तय नहीं हुआ है. कांग्रेस डेलिगेट्स बैठक के लिए एसएमएस इंवेस्टमेंट ग्राउंड और रामलीला मैदान में से एक जगह​ का चयन किया जाना है. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों को लेकर जयपुर शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं की बैठक ली. बैठक में नेताओं को दौरे की तैयारियों की जिम्मेदारियां सौंपी गई. पायलट ने कहा ​कि राहुल गांधी से दौरे से पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज होगा और पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आएगा.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2nn5qr6
via IFTTT https://ift.tt/2vQHYX0

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें