? अजमेर में भक्तों ने भोलेनाथ को नोटों से सजाया - Hindi News

हिंदी में सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें पूरे भारत वर्ष से (India News in Hindi) जानने के लिए पढ़ें दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ...

Breaking

Home Top Ad

शुक्रवार, 10 अगस्त 2018

अजमेर में भक्तों ने भोलेनाथ को नोटों से सजाया

सावन में भगवान भोलेनाथ को भक्त कई तरह से सजाते हैं. आम तौर पर शिव लिंग को पंच मेवे और फूलों के साथ सजाया जाता है लेकिन अजमेर के प्राचीन झरनेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों ने अपने भोलेनाथ की सजावट भारतीय मुद्राओं से की है.मंदिर में भक्तों की टोली ने दो हजार रुपए के नोट से लेकर एक रुपए तक के नोट के साथ भगवान शिव की विशेष सजावट की और पूजा अर्चना की. इस खास सजावट के दर्शन के लिए शहर के सबसे पुराने झरनेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. भक्तों ने शिव परिवार को अलग- अलग रंगों की मुद्राओं के साथ सजाया है जो देखने में भी काफी आर्कषक लग रहा है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2vqz96T
via IFTTT https://ift.tt/2KHjQvg

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें