? भीलवाड़ा के कॉलेज गेट पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जड़ा ताला - Hindi News

हिंदी में सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें पूरे भारत वर्ष से (India News in Hindi) जानने के लिए पढ़ें दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ...

Breaking

Home Top Ad

शनिवार, 4 अगस्त 2018

भीलवाड़ा के कॉलेज गेट पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जड़ा ताला

भीलवाड़ा की राजकीय माणिक्‍य लाल वर्मा महाविद्यालय में शुक्रवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एनसीसी भर्ती में धांधली का आरोप लगाते हुए कॉलेज गेट पर ताला जड़ दिया. उन्‍होंने इस दौरान प्रदर्शन करते हुए भर्ती को रद करके पुन: भर्ती करवाने की मांग की है. छात्रसंघ के सचिव रौनक हिंगड ने कहा कि एनसीसी भर्ती के लिए यहां पर दौड़ का आयोजन किया गया था. जिसमें कॉलेज प्रशासन ने प्रतिशत के आधार पर अपने परिचितों की दौड़ करवा दी जबकि सैकड़ों छात्रों को दौड़ से वंचित कर दिया. जिसके कारण सैकडों छात्रों का भविष्‍य खतरे में है. इसके विरोध में हमने कॉलेज गेट के ताला लगाकर प्रदर्शन किया है. हिंगड ने यह भी कहा कि यदि भर्ती रद नहीं की जाती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2vfYdNJ
via IFTTT https://ift.tt/2LXiYHA

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें