? भरतपुर अवैध पत्थर से भरे 6 वाहन को जब्त - Hindi News

हिंदी में सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें पूरे भारत वर्ष से (India News in Hindi) जानने के लिए पढ़ें दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ...

Breaking

Home Top Ad

मंगलवार, 7 अगस्त 2018

भरतपुर अवैध पत्थर से भरे 6 वाहन को जब्त

भरतपुर के बयाना पुलिस और खनिज विभाग की टीम ने सोमवार को अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पत्थर से भरे 6 वाहनों को जब्त कर लिया. साथ ही उनके चालकों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि बयाना कस्बे में कचहरी रोड एवं कुंडा तिराहे से अवैध पत्थर से भरे वाहन निकल रहे हैं, जिस पर पुलिस ने खनिज विभाग के साथ मिलकर लगभग आधा दर्जन वाहनों को जब्त कर लिया. पुलिस और खनिज विभाग की टीम अब यह पता लगाने में जुट रही है कि इस पत्थर को कहां से लाया गया था और कहां ले जाया जा रहा था. उल्लेखनीय बयाना इलाके में अवैध खनन का कारोबार जोरों पर है और रोजाना लाखों रुपए के पत्थर बयाना से बाहर भेजे जाते हैं. पुलिस पूरे मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2KwvB7z
via IFTTT https://ift.tt/2MsDD39

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें