नगर निगम में सफाई कर्मियों की भर्ती में वाल्मीकि समाज के अलावा अन्य जाति के लोगों को भर्ती नहीं करने की मांग को लेकर मंगलवार को सफाई कर्मी हड़ताल चले गए. इससे शहर की सफाई व्यवस्था चौपट होती नजर आ रही है. सफाई न होने के कारण शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए. शहर के वार्डों में कचरा उठाने के लिए ऑटो टिपर भी कचरा उठाते नजर नहीं आए. इससे वार्डों में पूरे दिन गंदगी पसरी रही. हालांकि नगर निगम के अधिकारियों द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात कही गई है लेकिन शहर में कहीं से भी कचरा नहीं उठा. (शिव कुमार वशिष्ठ की रिपोर्ट)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2LpV97x
via IFTTT https://ift.tt/2xL3G2N
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें