? VIDEO: पानी की पाइप लाइन को नहीं किया ठीक, लोगों को हो रही परेशानी - Hindi News

हिंदी में सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें पूरे भारत वर्ष से (India News in Hindi) जानने के लिए पढ़ें दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ...

Breaking

Home Top Ad

बुधवार, 27 जून 2018

VIDEO: पानी की पाइप लाइन को नहीं किया ठीक, लोगों को हो रही परेशानी

भरतपुर के रीको रोड पर आरबीएम अस्पताल के पास करीब एक पखवाड़े पहले टूटी जलदाय विभाग की पाइप लाइन लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है. सुबह के समय जलदाय विभाग द्वारा सप्लाई किए जाने वाले पानी के दौरान जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है. गड्ढों में पानी भर जाने से आए दिन वाहन चालक चोटिल होते हैं. पाइप लाइन टूटी होने की जानकारी जलदाय विभाग के अधिकारियों को कई बार कर दी गई. लेकिन पानी की पाइप लाइन को जोड़ने की दिशा में कोई कार्य नहीं किया जा रहा है. गड्ढों में पानी भरा होने से गंदगी फैल रही है. जिससे राहगीरों के अलावा दुकानदार भी परेशान होते नजर आते हैं. (शिव कुमार वशिष्ठ की रिपोर्ट)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2KjwBwG
via IFTTT https://ift.tt/2yM8XYo

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें