बेटी की शादी मे लोग अलग-अलग तरह के गिफ्ट और तोहफे दूल्हे और बरातियों को देते हैं, लेकिन सीकर जिले मे एक पिता ने अपनी बेटी की शादी मे दूल्हे और पूरी बारात को हेलमेट का तोहफा देकर सबको चौंका दिया. उन्होंने एक नई पहल करते हुए बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को रोकने के लिए हेलमेट लगाने के लिए जागरूक भी किया. सीकर जिले के धाननी गांव में शिक्षक किशोर कुमार की बेटी शंकुतला की शादी पाबूसर के पंकज के साथ हुई .किशोर कुमार ने बेटी की शादी मे आए करीब 150 बरातियों को हेलमेट तोहफे के रूप में दिए. इस दौरान नेछवा के थानाधिकरी राजेश कुमार भी मोजूद रहे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2tGpLKx
via IFTTT https://ift.tt/2yM9fhW
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें