? मीसा बंदियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए मंत्री अरुण चतुर्वेदी - Hindi News

हिंदी में सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें पूरे भारत वर्ष से (India News in Hindi) जानने के लिए पढ़ें दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ...

Breaking

Home Top Ad

गुरुवार, 28 जून 2018

मीसा बंदियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए मंत्री अरुण चतुर्वेदी

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी बुधवार को अलवर पहुंचे. उन्होंने यहां स्कीम नंबर 2 स्थित पुरुषार्थी धर्मशाला में आयोजित मीसा बंदियों के सम्मान समारोह में भाग लिया. भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा, शहर के विधायक बनवारी लाल सिंघल सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान आपातकाल में मीसा के तहत बंदी रहे अलवर के निवासी सतीश जैन, बाबूलाल शर्मा, अजय शर्मा, रामकुमार, मोतीलाल जोगी, तारा चंद जैन का स्वागत किया गया. वही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि सन 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल घोषित कर दिया था इसके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में ठूंस दिया गया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2It7YvT
via IFTTT https://ift.tt/2IwAfBO

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें