विश्व पर्यावरण दिवस के असवर पर मंगलवार को अग्रवाल समाज सम्पत्ति ट्रस्ट की ओर से रन फॉर एनवायरनमेंट का आयोजन किया गया. जिसमें बॉलीवुड की उभरती अदाकारा मॉडल ताशा हयात ने भाग लिया. दौड में सांसद सुभाष बहेडिया, भाजपा जिलाध्यक्ष दोमादर अग्रवाल, यूआईटी चैयरमैन गोपाल खण्डेलवाल, विधायक विठ्ठल शंकर अवस्थी व नगर परिषद् सभापति ललिता समदानी भी शामिल हुई. दौड अग्रवाल उत्सव भवन से शुरू होकर सूचना केन्द्र चौराहा, गोल प्याऊ और रेलवे स्टेशन चौराहा होते हुए पुन: अग्रवाल उत्सव भवन पहुंची. इससे पूर्व सभी सम्मानित व्यक्तियों का सम्मान करके मॉडल हयात को मेवाडी पगडी पहनाकर स्वागत किया गया और लोगों को पर्यावरण बचाने की शपथ भी दिलाई गई.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2M02pIj
via IFTTT https://ift.tt/2JcOd0B
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें