? करौली में माली समाज ने 70 प्रतिभाओं को किया सम्मानित - Hindi News

हिंदी में सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें पूरे भारत वर्ष से (India News in Hindi) जानने के लिए पढ़ें दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ...

Breaking

Home Top Ad

गुरुवार, 28 जून 2018

करौली में माली समाज ने 70 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

श्रीमद्भागवत कथा के भंडारे के साथ पदेवा गांव में माली समाज का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ. मंगलवार को आयोजित इस समारोह में 10 वीं व 12 वीं कक्षा की 70 प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह एवं नकद राशि देकर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि राजस्थान राज्य डांग क्षेत्रीय विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने प्रतिभाओं को सम्मानित किया. इस अवसर पर नगर परिषद सभापति राजाराम गुर्जर ने भी प्रतिभाओं को नकद राशि देकर सम्मानित किया. उन्होंने ओबीसी वर्ग से आईआईटी में चयन होने पर छात्र लवकुश सैनी को और 10वीं कक्षा में 91 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर राहुल सैनी को 11000-11000 रुपए और दो बालिकाओं ममतेश सैनी व कुसुम सैनी को 5100 -5100 रुपए नकद राशि देकर सम्मानित किया गया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2lEeebb
via IFTTT https://ift.tt/2KipfxL

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें