? 16 साल से जंजीरों में बंधी कमला को मिली आजादी - Hindi News

हिंदी में सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें पूरे भारत वर्ष से (India News in Hindi) जानने के लिए पढ़ें दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ...

Breaking

Home Top Ad

मंगलवार, 5 जून 2018

16 साल से जंजीरों में बंधी कमला को मिली आजादी

चूरू में न्यूज 18 राजस्थान की खबर का असर हुआ है. जिलामुख्यालय के वार्ड संख्या 40 में 16 साल से जंजीरों में कैद 24 वर्षीय मानसिक रूप सो कमजोर कमला को अब जंजीरों से आजादी मिल गयी ​है. राज्य सरकार द्वारा अब राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत कमला का ना केवल जयपुर में नि:शुल्क इलाज होगा अपितु उसे पुर्नवासित भी किया जायेगा. इतना ही नहीं समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ परिवार को मिल सकेगा. न्यूज 18 राजस्थान पर प्रमुखता से खबर चलने के बाद राज्य विशेष योग्यजन आयुक्त धन्नाराम पुरोहित ने मामले की गम्भीरता को समझते हुए तुरन्त कार्यवाही की न्यूज 18 राजस्थान की खबर का हवाला देते हुए चूरू जिला कलक्टर को कार्यवाही के लिए पत्र भेजा. जिला कलक्टर मुक्तानन्द अग्रवाल ने सीएमएचओ, समाज कल्याण अधिकारी आदि की टीम बनाकर तुरन्त मौके पर रवाना किया. जिसके बाद सीएमएचओ डॉ0 मनोज शर्मा, समाज कल्याण अधिकारी नरेश बारोठिया सहित पांच सदस्यीय टीम कमला के घर पहुंचे और आवश्यक कार्यवाही कर उसे इलाज और पुर्नवास के लिए जयपुर भिजवाने की व्यवस्था की. 16 साल से गर्मी हो या कड़कड़ाती सर्दी चूरू की 24 वर्षीय कमला तपते लौहे के टीनशैड के नीचे जीवन जीने को मजबूर हो रही थी. परिजन उसे बकरियों के साथ बांधकर रखते थे.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2sGMjdJ
via IFTTT https://ift.tt/2sGtQOu

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें